एडुबंटू में आपका स्वागत है!

एडुबंटू परियोजना एक सामुदायिक परियोजना है जिसका उद्देश्य पूरे विद्यालय के लिए एक तकनीकी मंच प्रदान करना है जो शिक्षा देने के लिए उपयुक्त हो। हम प्रोग्रामर, शिक्षक, अभिभावक और प्रौद्योगिकीविद् हैं जो सभी के लिए प्रौद्योगिकी को आसान बनाने का लक्ष्य रखते हैं।

जब इंस्टॉलर डिस्क पर कुछ फ़ाइलें कॉपी कर रहा है, हम आपको एडुबंटू डेस्कटॉप सिस्टम से परिचित कराने के लिए कुछ स्लाइड दिखाएंगे।